Delhi election results 2025: जीतने और हारने वाले

Delhi election results 2025 आ चुका है  इसमे  भाजपा (BJP) ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की , जिसमे AAM ADMI PARTY (आप) का लंबा शासन खत्म हो गया |
ARVIND KEJRIWAL समेत आप के प्रमुख नेता चुनाव हार गए | अरविन्द केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी के नेता परवेश वर्मा ने हरा दिया और CONGRESS दिल्ली मे अपना खाता भी नहीं खोल पाई |

भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है और भाजपा ने 2025 से विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल किया भाजपा के इस ऐतिहासिक जीत से अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के 11 साल शासन का अंत हो गया |
दिल्ली में भाजपा की आखिरी बार सरकार 1993 से 1998 तक थी उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री भाजपा से मदन लाल खुराना थे , इस जीत से पार्टी की महत्वपूर्ण वापसी माना गया|

delhi election results

Delhi election results 2025 : BJP AAP CONGRESS जीतने वाले उम्मीदवार की सूची :

Delhi election results ECI के अनुसार BJP 70 विधानसभा क्षेत्रों मे से 48 सीट पर जीत हासिल की जबकि AAP केवल 22 सीट हासिल करने मे कामयाब रही |
BJP की भारी जीत मे अरविन्द केजरीवाल ,पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ,पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन और सौरभ भारद्वाज सहित आप के प्रमुख नेता अपना निर्वाचन क्षेत्र से हार गए
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल 4089 वोटों से भाजपा के नेता परवेश वर्मा से हार गए 

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से जंगपुरा सीट से AAP ने उतारा था वे इस सीट पर भाजपा के तरविंदर सिंह से हार गए हालाकि उनके वोटों का अंतर 675 था |

delhi election results

SAURABH BHARDWAJ:

सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता है उन्हें भी अपने क्षेत्र से हार मिली वे ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की शिखा रॉय से 20000 मतों से हार गए

SATYENDER JAIN :

जमानत पर बाहर सत्येंद्र जैन इस विधानसभा चुनाव में अपने गढ़ शकुर बस्ती को जीतने में असफल रहे वे भाजपा के करनल सिंह से 20 ह़जार से अधिक मतों से हार गए

दिल्ली चुनाव परिणाम 2025 पीएम मोदी ने कहा ‘आपके प्यार को विकास के रूप में सौ गुना लौटाऊँगा 

दिल्ली के विधानसभा चुनाव मे पार्टी की विजय के पश्चात शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और उनसे वादा किया की पार्टी दिल्ली को आधुनिक सिटी के रूप मे बनाएगी |
इस भरपूर जनादेश के लिए PM ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा “हम आपके इस प्यार को सौ गुणा विकास के रूप मे लौटाएगे | यह हम पर कर्ज है जिसे हमारी दिल्ली की डबल इंजन की सरकार दोगुनी गति से दिल्ली का विकास करके चुकाएगी |

और पढ़े

2 thoughts on “Delhi election results 2025: जीतने और हारने वाले”

  1. Pingback: Delhi CM की नियुक्ति आज शाम तक,कल 12PM शपथ ग्रहण समारोह -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *