Delhi CM की नियुक्ति आज शाम तक, कल शपथ

Delhi CM 20 फरवरी को रामलीला मैदान में एक समारोह के दौरान शपथ लेंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित 19 राज्यों के CM मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आने के एक सप्ताह के अधिक समय के बाद पार्टी अपने अगले CM का नाम देने के लिए तैयार है जिसके लिए भाजपा विधानमंडल बैठक बुधवार शाम को होने वाली है।

delhi cm

Delhi CM 20 फरवरी को रामलीला मैदान में एक समारोह के दौरान शपल लेंगे जय समारोह पहले शाम 04:30 बजे निर्धारित किया गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर दोपहर 12:35  बजे कर दिया है।

Delhi CM के शपथ समारोह के इनविटेशन कार्ड से यह जानकारी सामने आई है की CM एवं कैबिनेट मंत्रियों की शपथ कल गुरुवार 12:35 बजे होगी। हालांकि इस निमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री के नाम की जानकारी नहीं है।

Delhi CM के शपथ ग्रहण समारोह में सीटिंग प्लान

Delhi CM  के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह LG सी के सक्सेना और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री रहेंगे।
इस समारोह में दूसरा मंच धर्म गुरुओं के लिए रखा गया है जिसमें भारत के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले धर्मगुरु रहेंगे।
तीसरा मंच दिल्ली के सांसद और नव निर्वाचित विधायक के लिए रहेगा‌।
साथ ही मंच के नीचे फिल्मी सितारे अन्य आमंत्रित मेहमान होंगे।

भाजपा ने दिल्ली चुनाव में बड़ी जीत हासिल किया 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीट  जीती है और सता रूढ़ आम आदमी पार्टी आप को केवल 22 सीटों पर समेट दिया है और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। रिजल्ट  और पढ़े 

भाजपा ने बिना किसी कम चेहरे के चुनाव लड़ा और परिणाम घोषित होने के 10 दिन के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम को उजागर नहीं किया है साथ ही पार्टी ने उनके विधायक के नाम की भी घोषणा नहीं की है जो दिल्ली में मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे।

बुधवार को विधायक दल की बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों  ने कहा 48 नव  निर्वाचित भाजपा विधायक और साथ लोकसभा सांसद मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देंगे, जो सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए उप राज्यपाल से मिलेंगे।

Delhi CM के लिए कुछ नाम की चर्चा है

परवेश वर्मा जिन्होंने नई दिल्ली से (आप) आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया।
अजय महावर (गोंडा) विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी) सतीश उपाध्याय (मालवीय नगर) आशीष सूद (जनकपुरी) और रेखा गुप्ता (शालीमार बाग) आदि शामिल है।
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अनुभव के आधार पर किसी को सरप्राइज दे सकता है। 

और पढ़े

1 thought on “Delhi CM की नियुक्ति आज शाम तक, कल शपथ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top